Few Lines on Corona: COVID-19
कोरोना नहीं होता जैसे हर चमकती चीज का मतलब सोना नहीं होता बस एक बार एक छींक का मतलब कोरोना नहीं होता, केवल पानी से हाथ धोना, हाथ धोना नहीं होता 20 सेकंड साबुन से हाथ धोने पर कोरोना नहीं होता, ऐसे 'खतरनाक वायरस' का इलाज जादू टोना नहीं होता सावधानी साफ सफाई रखने से कोरोना नहीं होता, जागरूकता जानकारी रखने वालों को बाद में रोना नहीं होता भीड़-भाड़ से दूर रहने पर कोरोना नहीं होता, घर से बाहर जाना और लोगों से हाथ मिलाना नहीं होता क्योंकि 'नमस्कार' करने वालों को को रोना नहीं होता, महामारी के दौर में बस हमें धैर्य खोना नहीं होता 'सैनिटाइजर-मास्क' के प्रयोग से कोरोना नहीं होता, समय रहते सचेत होंगे तो अपनों को खोना नहीं होता रोगी स्वयं 'आइसोलेट' हो जाएं तो औरों को कोरोना नहीं होता। - वरुण यादव