First One

दोस्तों वैसे तो 21 दिन घर पर खाली समय बैठना सभी के लिए आसान नहीं है अभी तो लगभग एक हफ्ता 2 दिन ही बीते हैं वैसे आज नवरात्रि का शुभ दिन है और नवरात्र में मां की आराधना और वित्त वर्ष की समाप्ति के कुछ काम किए और अब सोचा अगले 12 दिन कैसे गुजारें तभी सोचा इस बहाने कुछ ना कुछ नया लिखना और सीखना चालू किया जाए, इस समय देश कोरोना जैसी जिस मानवीय आपदा से जूझ रहा है आप सभी की सलामती के लिए  एक ही आग्रह करूंगा कि सभी अपने अपने घर पर अपने परिवार के साथ रहें और कुछ नया जरुर सीखें, अपने जीवन के उन अनुभवों को साझा करें जो एकदम अद्भुत थे, आज के इस व्यस्त जीवन में अपने परिवार के लिए समय निकाल पाना कितना अधिक मुश्किल हो गया था ।

वैसे एक और सरकार ने रामायण महाभारत जैसी लुप्त हो रही धार्मिक धरोहर के लिए फिर से नाटकीय रूपांतरण को दूरदर्शन के माध्यम से चालू किया है यह 21वीं सदी में उस पीढ़ी को समझाने का एक अवसर भी है जो आजकल कार्टून जैसी चीजों से बाहर ही नहीं आ पाते।

क्या था भारतवर्ष और हम कितने भाग्यशाली हैं हमने इस पवित्र माटी में जन्म लिया जिस पर साक्षात भगवान ने अवतरित होकर कर्मफल को समझाया, अपनी मातृभूमि के लिए संघर्ष किया और भगवान स्वयं आताताई शक्तियों के खिलाफ लड़े, यही हम सबके लिए प्रेरणादायक है, यह अवसर लुप्त हो रही पौराणिक धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर को याद कर गर्व करने और अपनी पीढ़ियों को इसकी महत्ता समझाने का है, आज का दिन रामनवमी बहुत ही शुभ एवं पावन है सियाराम आपके जीवन को हर्ष एवं शुभ मंगल कामनाओं से भर दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।

बहुत जल्द नए लेख के साथ मिलूंगा।

Comments

  1. Nice Line...great initiative in such a tough time, keep continue it

    ReplyDelete
  2. मन के भावों को बेहतरीन तरीके से पेश किया है।मन में उमड़ती भावनाओं को शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत करने का एक शानदार प्रयास।
    आगे के लेखों के लिए शुभकामनाएं

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

गुजारिश